Agra News: अंडे के पैसों के विवाद पर दो दोस्तों को हॉकी-डंडों से पीटा
आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: सेवला सराय (सदर) में अंडे के पैसे के विवाद को लेकर दो दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है पीड़ितों को हॉकी डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वह बेहोश हो गए। किसी ने मोबाइल भी गायब कर दिए। मलपुरा भोगलपुरा निवासी रघुवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सनी और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 17 सितंबर रात करीब 11 बजे की है। पीड़ित का कहना है अंडा खाने के बाद ठेल वाले ने उनसे अधिक पैसे मांगे थे। विरोध पर आरोपित ने साथियों से संग मिल कर पीड़ित और उसके दोस्त को पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.