Agra News: अंडर-17 माध्यमिक शतरंज में जीआईसी बल्हेरा बना विजेता
आगरा, अगस्त 12 -- Agra News: बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक बालक शतरंज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। अंडर-14 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता, एमडी जैन इंटर कॉलेज उपविजेता, अंडर-17 में जीआईसी बल्हेरा विजेता, जीजीआईसी जउपुरा उपविजेता, अंडर-19 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता, जीआईसी शाहगंज उपविजेता बना। उदघाटन प्रधानाचार्य डॉ.बालकृष्ण कटारा व समापन व पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि यादवेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित कर किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, दुष्यंत शर्मा, शाहतोष गौतम, सुनीता अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रियंका उपाध्याय, सोनम शर्मा, शिवानी शर्मा, सौरभ उपाध्याय, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.