आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: माथुर वैश्य इंटरनेशनल की तैराकी प्रतियोगिता रविवार को बल्केश्वर स्थित राधे मोहन क्लब में हुई। उद्घाटन गवर्नर अशोक कुमार गुप्ता और पूर्व गवर्नर राकेश कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता अंडर-10, 14, 18 सहित 18 वर्ष व 35 वर्ष प्लस आयुवर्ग में हुई। 100 तैराकों ने पदक जीतने के लिए पूल में दमखम दिखाया। अंडर-10 आयुवर्ग में 25 मीटर फ्रीस्टाइल में रिदान प्रथम, अर्नव गुप्ता द्वितीय, वरदान गुप्ता तृतीय, बालिका वर्ग में सवि गुप्ता प्रथम, नेहल गुप्ता द्वितीय, पृषा गुप्ता तृतीय रहीं। 18 प्लस बालक वर्ग 25 मीटर फ्रीस्टाइल में अर्णव गुप्ता प्रथम, अर्णव कौशल द्वितीय, कार्तिक गुप्ता तृतीय, बालिका वर्ग में यशी गुप्ता प्रथम, पलक गुप्ता द्वितीय रहीं। यह भी पढ़ें- माधव ज्ञान में क्षेत्रीय खेलकूद का समा...