नई दिल्ली, मई 17 -- Indian Army Agniveer Salary 2026: केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' के तहत भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवाओं यानी अग्निवीरों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर और मिलने वाली सुविधाएं हमेशा से एक बड़ा चर्चा का विषय रही हैं। 4 साल के सेवा काल के दौरान अग्निवीरों को एक निश्चित मासिक वेतनमान दिया जाता है, जो हर साल 10 प्रतिशत की दर से बढ़ता है। अग्निपथ योजना के नियमों के मुताबिक, अग्निवीरों की सैलरी में महंगाई भत्ता (DA) या मकान किराया भत्ता (HRA) जैसे पारंपरिक सरकारी भत्ते शामिल नहीं होते हैं, बल्कि उन्हें एकमुश्त कस्टमाइज्ड पैकेज दिया जाता है। आइए जानते हैं कि 4 साल के दौरान अग्निवीरों को हर महीने कितनी इन-हैंड सैलरी मिलती है और सेवा पूरी होने के बाद उन्हें क्या वित्तीय लाभ मिलते हैं।साल-दर-साल सैलरी का पूरा गणित अग्निवीरों की ग्र...