नई दिल्ली, जून 20 -- AFCAT 2 Registration 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें अब एक और मौका मिला है। ताजा अपडेट के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार अब 21 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत AFCAT एंट्री, NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से कुल 379 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जुलाई 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में कराया जाएगा। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हुई है। इससे पहले उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब अंतिम तिथि 21 जून हो गई है। बता दें कि परीक्षा 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। आवेदन और नोटिफिकेशन की ...