नई दिल्ली, मई 17 -- Indian Air Force AFCAT 02/2026 Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा और शानदार अवसर सामने आया है। वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2/2026 बैच के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में 300 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होने वाली है। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनने के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यह कोर्स जुलाई 2027 से एयरफोर्स एकेडमी में शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए है।महत्वपूर्ण तारीखें उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे...