नई दिल्ली, जून 3 -- AFCAT 2 Merit List 2025 Pdf Download: वायुसेना (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2) की अंतिम मेरिट लिस्ट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। वायुसेना चयन बोर्ड (AFSB) के कड़े और पांच दिनों के चुनौतीपूर्ण इंटरव्यू व मनोवैज्ञानिक परीक्षणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। ये सभी चयनित जांबाज जून 2026 से एयरफोर्स एकेडमी (AFA) में अपनी प्री-कमिशनिंग ट्रेनिंग की शुरुआत करेंगे। इस बार कड़े मुकाबले के बीच कुल 744 अभ्यर्थियों ने फाइनल मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।कौन बने इस बार के विंग कमांडर और फ्लाइंग ऑफिसर एएफसीएटी (AFCAT ) एंट्री कैटेगरी में पुरुषों की श्रेणी में आलोक सिंह ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है, जबकि महिलाओं की श्रेणी में महकप्रीत कौर टॉप स्था...