नई दिल्ली, जून 18 -- Advit Jewels IPO: एक और आईपीओ अगले हफ्ते खुलने जा रहा है। यह अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ है। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 जून को ओपन होगा और 25 जून तक खुला रहेगा। कंपनी का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर दहाड़ रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अभी 41 पर्सेंट के ऊपर चल रहा है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का है। क्या इशारा कर रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ (Advit Jewels IPO) में शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम अभी 57 रुपये तक चल रहा है। अभी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इशारा कर रहा है कि अद्वित ज्वेल्स के शेयर 195 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ म...