नई दिल्ली, जून 2 -- राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा-कुजेटा गांव में अवैध खनन को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। धरनास्थल के पास ग्रामीणों पर कथित तौर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग और पथराव किए जाने से 10 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।292 दिनों से जारी था ग्रामीणों का आंदोलन अजीतपुरा-कुजेटा गांव के ग्रामीण पिछले करीब 292 दिनों से क्षेत्र में कथित अवैध खनन और डीप होल ब्लास्टिंग के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल लाइम स्टोन कंपनी द्वारा आबादी क्षेत्र के नजदीक किए जा रहे खनन और भारी ब्लास्टिंग के कारण मकानों में दरारें आ रही हैं और ल...