Adityapur News: Acupressure training camp inaugurated in Gamharia
आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: गम्हरिया। छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान में स्थित सामुदायिक भवन में छह दिवसीय एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन गम्हरिया थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर प्राकृतिक उपचार की सरल पद्धति है। लोग इस नि:शुल्क उपचार शिविर का लाभ उठाकर निरोग बनें। शिविर 16 से 21 अगस्त तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 9.30 से 11 बजे तक नि:शुल्क उपचार तथा शाम 3 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में जीवनरक्षक एक्यूप्रेशर बिंदुओं की जानकारी और उपचार की तकनीक सिखाई जाएगी। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाड़िया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल, राष्ट्रीय सशक्तिकरण प्रमुख मंजू खंडेलवाल, पूनम दीदी, मधु जालान आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.