Adityapur News: 18 व 20 जुलाई को मतदान केंद्रों पर लगेगा एसआईआर विशेष शिविर
आदित्यपुर, जुलाई 17 -- Adityapur News: गम्हरिया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिन मतदाताओं को अब तक गणना प्रपत्र उपलब्ध नहीं हो पाया है, उनके लिए 18 एवं 20 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। एईआरओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अब भी शहरी क्षेत्र के कई मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें गणना प्रपत्र नहीं मिल सका है। शिविर के माध्यम से ऐसे मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराकर उसे भरवाने और तत्काल जमा कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। उनके साथ वालेंटियर्स तथा बीएलओ सुपरवाइजर भी तैनात रहेंगे। ये सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने, उसे सही तरीके से भरने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराने में सहयोग करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.