Adityapur News: 17 घंटे बाद चालक का शव को एनडीआरएफ ने निकाला
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के जायदा पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी छठ घाट पर नहाने के दौरान डूबे पिकअप वैन चालक शाहरुख (31 वर्ष) का शव को 17 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने स्वर्णरेखा नदी से बरामद कर लिया। जिस जगह पर शाहरुख डूबा था उससे एक किलोमीटर दूर जायदा मंदिर के पास नदी में शव मिला। पूरे सर्च अभियान के दौरान एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार भी मौजूद थे। मृतक शाहरुख दिल्ली स्थित नांगलोई के निलौठी का रहने वाला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक के बिहार स्थित रिश्तेदार चांडिल के लिए रवाना हो गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.