आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: आदित्यपुर। जलापूर्ति योजना में हो रही देरी को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाला सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा अब अधूरी पड़ी जलापूर्ति योजना की विस्तृत जानकारी जिले के डीसी नीतीश कुमार सिंह को देगी। मोर्चा डीसी से 15 सितंबर तक सभी वैध उपभोक्ताओं के घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग करेगा। मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मोर्चा के धरना-प्रदर्शन और डीसी की दृढ़ता के कारण सीतारामपुर स्थित 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आदित्यपुर-2 क्षेत्र में पिछले एक माह से जलापूर्ति की जा रही है। हालांकि, अभी भी पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है。

जलापूर्ति की स्थिति उन्होंने बताया कि आदित्यपुर-2 के पथ संख्या पांच, छह, स...