आदित्यपुर, नवम्बर 18 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के हड़तालडीह में मंगलवार को जंगली हाथियों का झुंड दिनदहाड़े खेत में लगे धान के फसलों को रौंदते रहे। हाथियों के झुंड ने धान के पक्के फसल को रौंदने से किसान काफी चिंतित है। वही, रात्रि में हाथियों के डेरा जमाने से लोगों में भय भी बना हुआ है। वन विभाग ने बताया कि हड़तालडीह में 13 जंगली हाथियों का झुंड मौजूद है जिसे गांव से भगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी देर रात गांव में घुसा, योगियाटीला-परतापुर-सतडीहा में मची अफरातफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...