Adityapur News: 10 जुलाई को मनेगी देवराहा बाबा की पुण्यतिथि
आदित्यपुर, जुलाई 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। देवराहा बाबा परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह आठ बजे देवराहा बाबा की 36वीं पुण्यतिथि आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित पान दुकान चौक पर मनायी जाएगी। इसमें दुर्गा पाठ व पूजन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच चना, शर्बत व आम बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चम्पई सोरेन, रघुवर दास, मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, विधायक पूर्णिमा साहू, सरयू राय, सोमेस सोरेन को आमंत्रित किया गया। यह जानकारी शिव मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष बिदेश्वर झा बाबाजी ने दी। इस अवसर पर सचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ एन झा, सुरेंद्र शुक्ला, रंजीत विश्वास, सतनाम सिंह, विनोदा नन्द गोस्वामी, बसजीत प्रसाद, केएन ओझा, उमेद लाल यादव आदि उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.