आदित्यपुर, अगस्त 31 -- Adityapur News: गम्हरिया। भारत संस्कार शिक्षा सप्ताह के तहत संस्कार प्ले स्कूल में रविवार को योग तथा हनुमान चालीसा की प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्या संध्या प्रधान एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रामचंद्र पासवान ने शीर्षासन सहित योग का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रुप योग में संस्कार प्ले स्कूल प्रथम और गुरुकुल सोनुआ द्वितीय रहा। व्यक्तिगत योग में काजल विरोली व बिरसा रुगु संयुक्त रूप से प्रथम, अस्मिता दास द्वितीय तथा आलोक कैवर्त तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- संस्कृत भारती की विभिन्न प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का...