आदित्यपुर, सितम्बर 12 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्कूल के पास दो युवकों की हत्या के मामले में शुक्रवार को फरार आरोपी सालडीह निवासी राजा टुडू और यशपुर निवासी सुनील सोरेन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कांड्रा थाना पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इससे पूर्व दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही फूलचंद रघुनाथ हांसदा और रवीन्द्र मार्डी को गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी निशानदेही पर रापचा फुटबॉल मैदान के पीछे वनभूमि से राहुल हांसदा और तपन प्रधान के शव बरामद किए गए थे। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को तीन युवकों का अपहरण किया गया था। मामले में घटना में प्रयुक्त बांस की बल्ली और मोबाइल भी जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...