आदित्यपुर, अगस्त 14 -- Adityapur News: चांडिल। सावधान! अगर आप रात्रि में चांडिल मुख्य सड़क एवं डैम रोड पर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे है तो जरा संभलकर। क्योंकि सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा आपकी जिंदगी को गच्चा दे सकती है। चांडिल मुख्य सड़क और डैम रोड पर मवेशियों का जमावड़ा यातायात के लिए बड़ी समस्या बन गई है। खासकर रात्रि के अंधेरे में इनकी मौजूदगी राहगीरो के लिए बेहद जानलेवा साबित हो रहे है। वहीं, मवेशियों के भी चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटनाए घट सकती है। इससे सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शहर से गांव तक की सड़क किनारे बांधे जा रहे मवेशी इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...