Adityapur News: सड़क पर भरभरा कर गिरा पहाड़ी का मलबा
आदित्यपुर, अगस्त 19 -- Adityapur News: चांडिल। लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल गोलचक्कर के पास एनएच-33 पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गये पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया और देखते ही देखते भरभरा कर सड़क पर गिर गया। इस दौरान पहाड़ी का मलबा चांडिल-कांड्रा सड़क पर गिर गया। जिस कारण कुछ देर के लिए चांडिल-कांड्रा सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया। यह गनीमत रही कि हादसा के वक्त सड़क से कोई राजगीर नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा घटना घट सकता था। जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे मलबा को हटाया गया। जिसके बाद आवागमन चालू हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी को काट दिया गया परंतु सुरक्षा के लिए कोई आवश्यक इंतजाम नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चौका-कांड्रा सड़क पर गड्ढे में फंसी कार यह भी पढ़ें- रूसी बाईपास में मलबे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.