Adityapur News: स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर आज
आदित्यपुर, अगस्त 1 -- Adityapur News: आदित्यपुर। समाजसेवी स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में रविवार को आदित्यपुर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित छठा वार्षिक रक्तदान शिविर भगवती एक्क्लेव के सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। संस्थान के संरक्षक व पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह, उपमहापौर अंकुर सिंह एवं प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं से इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.