आदित्यपुर, अगस्त 12 -- Adityapur News: आदित्यपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में नक्सल उन्मूलन अभियान में बेहतर कार्य के लिए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू और गम्हरिया थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार को सम्मानित किया जाएगा। रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने के लिए सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दानिश इकबाल को गुमशुदगी के मामलों में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...