Adityapur News: स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर में प्रदीप दंडपाट ने फहराया तिरंगा
आदित्यपुर, अगस्त 16 -- Adityapur News: आदित्यपुर। माझी टोला स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी प्रदीप दंडपाट ने ध्वजारोहण किया। बचपन में इसी विद्यालय में पढ़ने और खेलने वाले दंडपाट ने कहा कि उसी परिसर में तिरंगा फहराना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।उन्होंने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की आर्थिक परेशानी को शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। समारोह में रमेश तिवारी, बरजोराम हंसदा, पीडी सिंह, उमेश परमानिक, बमबरदास, शांति दा, पूर्व पार्षद विनोती हंसदा, हरि टुडू सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुरेंद्र ने किया ध्वजारोहण, 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.