आदित्यपुर, अगस्त 30 -- Adityapur News: गम्हरिया। केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया की 12वीं कक्षा की छात्रा कांड्रा निवासी रीतू कुमारी साहू ने स्पॉटलाइट सीजन- 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही रीतू को 'मिस ग्लैमरस 2026' के खिताब और सैश से भी नवाजा गया। इस दौरान उसे ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं आकर्षक क्राउन देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के टैलेंट, फिटनेस, इंट्रोडक्शन, प्रश्न-उत्तर, वेस्टर्न और ट्रेडिशनल सहित कुल छह राउंड सफलतापूर्वक पार किए।कांड्रा निवासी रीतू के पिता मनोज कुमार साहू व्यवसायी हैं, जबकि माता रानी देवी गृहिणी हैं। रीतू की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और कांड्रा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...