Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में डेंगू-मलेरिया से बचाव को फॉगिंग
आदित्यपुर, अगस्त 25 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सोमवार को मच्छर जनित बीमारियों डेंगू, फाइलेरिया और मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल परिसर में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। अभियान में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और स्कूल कर्मचारी भी शामिल रहे। अभियान का पर्यवेक्षण स्कूल के प्रशासनिक प्रमुख टी. वेंकट राव ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को डेंगू, फाइलेरिया और मलेरिया से होने वाले खतरे तथा इनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.