Adityapur News: सीएचसी का भवन नहीं, दो डॉक्टर के सहारे 19 पंचायत की चिकित्सा व्यवस्था
आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: चांडिल। न अपना भवन है और न ही मरीजों की संख्या के मुताबिक डॉक्टर। 19 पंचायतों के लोगों की चिकित्सा व्यवस्था दो डॉक्टरों के हवाले है। हैरानी की बात यह है कि यहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्ति पर हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की यह कहानी ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र की है। चांडिल की एक लाख की आबादी वाला यह क्षेत्र झारखंड गठन के 25 साल बाद भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की बाट जोह रहा है। यहां के पीएचसी का अपना भवन नहीं होने से सामुदायिक भवन में ही चल रहा है। यहां प्रभारी डॉ. एनएच मुंडा की प्रतियुक्ति पर तैनाती हुई है। उनके जिम्मे चांडिल सीएचसी, तिरुलडीह पीएचसी भी हैं। ऐसे में वे सप्ताह में दो दिन यहां आते हैं।
स्वास्थ्य संसाधनों की स्थिति एक अन्य डॉ.लखींद्र हांसदा भी प्रतिनियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.