Adityapur News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिव भजन संध्या में गूंजे भोलेनाथ के भजन
आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर शिव परिवार जागरण मंच के तत्वावधान में आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 4 स्थित आधारशिला टावर के समीप शिव भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व यहां बर्फ से शिवलिंग स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव के भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। शिव भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शिवभक्त शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, रवि रंजन, डॉ. कुणाल समेत मंच के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भूतनाथ मंदिर में नौ प्रकार के ड्राई फ्रूट से सजे भोलेनाथ, भक्ति जागरण में दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.