Adityapur News: सार्वजनिक नल से पानी लेने पर युवक को किया जख्मी
आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: गम्हरिया। रामचंद्रपुर गांव में सार्वजनिक नल से पानी लेने के विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना में घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि रामचंद्रपुर निवासी दुखु मुर्मू गुरुवार की शाम गांव के ही सार्वजनिक नल से पानी लेने से रोकने के मामले में बात करने गया था। बातचीत के दौरान ही दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: मधुरापुर टोले में नल जल को लेकर विवाद, एक घायल घटना के बाद युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.