Adityapur News: सहारा गार्डेन सिटी के महिलाओं की पार्टी में उषा व कुमुद बनीं सावन क्वीन
आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। शहर के एक होटल में शनिवार को आदित्यपुर-02 स्थित सहारा गार्डन सिटी की महिलाओं की सावन पार्टी भव्यता के साथ संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं ने खूब मस्ती की। वहीं, प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया रैम्प वॉक काफी आकर्षक रहा। इस दौरान प्रतिभागी महिलाओं के द्वारा गीत, संगीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में उषा और कुमुद शरण को सावन क्विन घोषित किया गया। ज्योति और वन्दना के नेतृत्व में आहूत इस सावन पार्टी हेतु बेबी पिंक का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डैफोडिल सिटी पार्क में मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने बिखेरे रंग यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.