आदित्यपुर, अगस्त 30 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में शनिवार को झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन सत्येन्द्र चौहान ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 'सहकार से समृद्धि' के विजन तथा राज्य सरकार के प्रयासों से सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जा रहा है।

सहकारी समितियों की भूमिका उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट के जरिए 'विकसित...