आदित्यपुर, अगस्त 25 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां में जमीन विवाद में सोमवार को ग्रामीणों ने एक पक्ष के चार लोगों को बंधक बना दिया। इनमें महिला भी शामिल थे। उग्र ग्रामीण कुछ शर्तों के बाद ही उन्हें छोड़ने को तैयार थे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की एक नहीं सुनी। इसके बाद एसपी के निर्देश एसडीपीओ और सीओ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार ग्रामीण माने और बंधकों को छोड़ दिया। मामला कांड्रा के की सुदूर जंगलबहुल हुदू पंचायत के ऊपरबेड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, ऊपरबेड़ा में दो पक्षों के बीच जमीन का मौखिक बंटवारा हुआ था। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भोंडो के ग्रामीणों ने चार सूत्री मांग को लेकर दिया सांकेतिक धरना इसको लेकर ग्रामसभा में एक पक्ष के नहीं आने से विवाद बढ...