आदित्यपुर, अगस्त 23 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा से लापता दो युवकों की हत्या कर शव को रापचा में दफना दिया गया। शनिवार को एक साथ दो शवों के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवकों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में हुई है। राहुल कांड्रा के पिंडरबेड़ा और तपन खरसावां के सुपायसाई का रहने वाला था। दोनों 13 अगस्त से लापता थे और परिजनों ने 20 अगस्त को दोनों के लापता होने का मामला कांड्रा थाने में दर्ज कराया था। राहुल के पिता रवि हांसदा के अनुसार, दोनों के साथ मारपीट के बाद 13 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने जांच में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस के सामने कई अहम कड़ियां आईं और मामले का खुलासा हुआ।

दो कार से पहुंचे आठ लोगों ने की थी मारपीट घटना के प...