आदित्यपुर, अगस्त 25 -- Adityapur News: गम्हरिया। टायो गेट स्थित खेरवाल सांवता जाहेरगाड समिति के सदस्यों ने सरना उमूल जैसे पवित्र स्थल को बदनाम नहीं करने की अपील की है। सोमवार को समिति के अध्यक्ष सह आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता विराम माझी की अध्यक्षता आयोजित बैठक में इस मामले पर घोर आपत्ति प्रकट की गई। मांझी ने कहा कि पिछले दिनों दो युवकों की हत्या के मामले में सारना उमूल जैसे पवित्र आदिवासी पूजा स्थल का नाम बदनाम किया जा रहा है। यह आदिवासी समाज का पवित्र पूजा एवं आस्था स्थल है, इसकी धार्मिक, सामाजिक और पारंपरिक व्यवस्था किसी राजनीतिक दल के अधीन नहीं है। यह माझी-पारगाना व्यवस्था एवं लोकतांत्रिक रूप से चयनित समिति के माध्यम से संचालित होती है। समिति ने दावा किया कि उसे 174 गांवों के आदिवासी समाज का समर्थन प्राप्त है। बैठक में महासचिव उदय मार...