Adityapur News: सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप
आदित्यपुर, सितम्बर 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित वार्ड संख्या 21 के आई रोड में नया इमामबाड़ा के समीप एवं आस्था आकार फ्लैट की बाउंड्री वॉल के पीछे सरकारी रास्ते की जमीन पर कथित रूप से अवैध घर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। बस्ती वासियों का आरोप है कि सरकारी रास्ते की जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे आमलोगों के आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य का बस्ती वासियों द्वारा विरोध भी किया गया। लोगों ने संबंधित व्यक्ति से सरकारी रास्ते पर निर्माण नहीं करने की मांग की, बावजूद इसके निर्माण कार्य लगातार जारी रहने का आरोप है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बस्ती वासियों ने प्रशासन और आदित्यपुर नगर निगम के अधिकारियों से मामले की जांच कर सरकारी रास्ते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.