Adityapur News: सरकारी नाला पर सड़क निर्माण का विरोध
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: गम्हरिया। दुग्धा पंचायत के रामजीवनपुर गांव में सरकारी नाला पर सड़क बनाये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि उसी नाले के भरोसे ग्रामीण साल में एक बार कृषि कार्य करते है। सड़क निर्माण के नाम पर नाला को बंद करने से किसानों के बीच सिंचाई को लेकर समस्या उत्पन्न हो जायेगी। इस मामले पर प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों ने जांच कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.