आदित्यपुर, अक्टूबर 28 -- Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी के बासंती मंदिर के समीप एक अपार्टमेंट में नवविवाहित की मौत पर मंगलवार को मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। 21 वर्षीय पिंकी की महतो की इलाज के दौरान हुई थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों को शांत कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पिंकी महतो आदित्यपुर के पान दुकान क्षेत्र की रहने वाली थी। इसी वर्ष जुलाई में उसने मनीष शर्मा से प्रेम विवाह किया था। मनीष पेशे से चालक बताया जा रहा है। 23 अक्तूबर को मनीष लखीसराय गया हुआ था। इसी बीच 24 अक्तूबर को पिंकी के छत से गिरने की बात सामने आई है। घायल पिंकी को पहले एमजीए...