Adityapur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला थाना क्षेत्र के नेगटासाईं के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई अजय सरदार ने सरायकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि 13 जुलाई की शाम करीब छह बजे उनके बड़े भाई देवन सरदार (43) अपनी मोटरसाइकिल से मुड़कुम से टाटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेगासाई के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवन सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.