Adityapur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
आदित्यपुर, जुलाई 19 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी हाइवा से बीती देर रात टकराने से बाइक सवार रोहीन हांसदा (30) की मौत हो गई। यह घटना टाटा-कांड्रा मार्ग पर धतकीडीह के समीप की है। मृतक बुरूडीह पंचायत के संथालडीह का रहने वाला था। शुक्रवार रात कांड्रा से घर लौटने के दौरान तेज बारिश के कारण वह खड़ी हाइवा को नहीं देख पाया और दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: घाघरा में ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: सड़क हादसे में युवक की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.