Adityapur News: सड़कों पर भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से आवागमन बाधित
आदित्यपुर, सितम्बर 24 -- Adityapur News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ट्रक और ट्रेलर के जमावड़े के कारण कई स्थानों पर सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे कामगारों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि शिफ्ट बदलने के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर वाहनों की कतार के कारण कामगारों को कारखानों तक पहुंचने में विलंब होता है। वहीं, स्कूली बच्चे भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क संकरी होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान सदर में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांगस्थायी पार्किंग व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.