Adityapur News: संस्था ने की आदित्यपुर बाढ़ पीड़ितों की मदद
आदित्यपुर, अगस्त 20 -- Adityapur News: गम्हरिया। अस्तित्व संस्था की टीम ने बुधवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 12 में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने तत्काल ब्रेड, चिप्स, बिस्किट और लस्सी उपलब्ध कराई तथा अधिकारियों से राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की। संस्था के मीरा तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान अन्नू चौबे, प्रिया सिंह, रामा शंकर पाण्डेय, संजय सिंह, धनंजय सिंह व गंगाधर पाण्डेय मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.