आदित्यपुर, अगस्त 31 -- Adityapur News: चांडिल। अंतिम संस्कार जैसे पवित्र परंपरा के प्रति संवेदनहीनता किस हद तक बढ़ चुकी है। इसकी बानगी चांडिल में एक बार फिर से सामने देखने को मिला। चांडिल के बामनी नदी श्मशान घाट मुक्ति धाम में अंधेरा पसरा रहने के कारण शोक में डूबे परिजनों को मोबाइल की फ़्लैश लाइट की रौशनी एवं अंधेरे के बीच नम आंखों से अपने प्रियजन को अंतिम संस्कार की रस्म पूरा करने के लिए विवश होना पड़ा। इस अमानवीय स्थिति के कारण लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष है। रविवार को मोबाइल के फ्लैश लाइट की रौशनी में जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में मृत चांडिल कर युवक रोहित दास का रविवार की देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में चांडिल के युवक की मौत बामनी नदी श्मशान घाट मुक्ति धाम में रौशनी...