Adityapur News: संगठन के सदस्यों का बनेगा पहचान पत्र
आदित्यपुर, अक्टूबर 27 -- Adityapur News: चांडिल प्रखंड के माकुलाकोचा गांव में रूपाई सिंह की अध्यक्षता में गांव गणराज्य संगठन की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चांडिल, नीमडीह एवं बोड़ाम प्रखंड के संगठन सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में ग्रामसभा की समस्याओं, ग्रामसभा के सशक्तीकरण और वन अधिकार कानून, 2006 के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामसभा पंचायत और ग्रामसभा कमेटियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि ग्रामसभा में सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करने की जरूरत है। संगठन के नए सदस्यों का पहचान पत्र (आईडी) बनाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान गांव गणराज्य लोक समिति कोल्हान के संगठन संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार ने कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.