आदित्यपुर, सितम्बर 5 -- Adityapur News: आदित्यपुर/चांडिल/गम्हरिया। आदित्यपुर,चांडिल और गम्हरिया समेत अन्य क्षेत्रों में श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव में रमे रहे। सुबह से ही श्रद्धालु बाल-गोपाल के स्वागत में लगे रहे। इस दौरान कई लोगों ने व्रत रखकर कृष्ण की आराधना की। देर रात कान्हा के जन्म लेते ही मंदिर से लेकर घरों में उत्सव का माहौल हो गया। पूरा क्षेत्र नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस बार शुक्रवार को अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग ने श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया, जिससे हर मंदिर और पूजा पंडाल में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आदित्यपुर में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण समिति की ओर से आदित्यपुर-2 में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: नंद के घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की...