आदित्यपुर, अक्टूबर 26 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान मे अयोजित होने वाले 30 वां श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर श्याम मंदिर परिसर मे कार्ड और पोस्टर का विमोचन किया गया। कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया की 20 नवंबर को श्री श्याम प्रभु का 30 वां श्री श्याम महोत्सव का उदघाटन एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। इसके पूर्व 19 नवंबर को बाबा श्री श्याम का विशाल निशान यात्रा निकाला जाएगा। बैठक में दुर्गा चौधरी, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनील वर्मा, श्रवण जालान, अश्विनी शर्मा, बिकास रूंगटा, मोंटी चौधरी, रोहित चौधरी पप्पु सुल्तानिया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...