Adityapur News: शौचालय की टंकी में गिरी गाय, निगम की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया
आदित्यपुर, अगस्त 22 -- Adityapur News: आदित्यपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास शनिवार को खुली शौचालय टंकी में गाय गिरने से अफरातफरी मच गई। बताया गया कि गाय शुक्रवार दोपहर से टंकी में गिरी थी। शनिवार को अंदर से रंभाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने वार्ड पार्षद नीतू शर्मा को सूचना दी। पार्षद के निर्देश पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद उसकी सफाई की गई और उसे नगर निगम कार्यालय ले जाया गया। पार्षद नीतू शर्मा ने टंकी खुली छोड़ने को गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच की बात कही। उन्होंने कहा कि खुली टंकी से मवेशियों और लोगों के साथ हादसा हो सकता है। गाय के मालिक के सामने आने तक निगम उसकी देखरेख करेगा। पार्षद ने मव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.