Adityapur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जला तेल टैंकर-स्टैंड अनोल तस्वीर
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल गोलचक्कर के पास जमशेदपुर से खूंटी जा रही खाली तेल टैंकर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते टैंकर धू-धू कर जलने लगा। टैंकर के चालक कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दो दमकल मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, घटना में टैंकर का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। टैंकर चतरा के रहने वाले एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खाली तेल टैंकर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टैंकर का केबिन हुआ खाक यह भी पढ़ें- फ्लाईऐस से लदे मालवाहक ट्रक में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.