Adityapur News: शिविर में कई लोगों की स्वास्थ्य जांच
आदित्यपुर, अगस्त 25 -- Adityapur News: आदित्यपुर। मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल की ओर से सोमवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और उपचार के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप शिंदे, आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर, उपमेयर अंकुर कुमार सिंह, संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के. दामोदर राव, मीडिया प्रभारी रंजन कुमार सिंह, मंत्री मृत्युंजय कुमार, पार्षद अंजू देवी एवं अवधेश कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.