Adityapur News: शिवनारायणपुर में करंट लगने से युवक की मौत
आदित्यपुर, अगस्त 10 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिजवान के रूप में हुई है। वह शिवनारायणपुर में ही किराए के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिजवान घर में पंखा लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली की चपेट में आ गया और बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। परिजनो उसे तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.