आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: चांडिल। विभागीय लापरवाही के कारण शिलान्यास के आठ महीने बाद भी चांडिल- कांड्रा सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी। विधायक सविता महतो ने गत दिसंबर में करीब 09 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास की थी। लेकिन आठ महीने के बाद भी सड़क मरम्मत का काम 30 प्रतिशत भी पूरी नहीं की जा सकी। जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढे और जल भराव ने सड़क को हादसों का प्रतीक बना दिया। विडंबना है कि सड़क निर्माण में 9 करोड़ खर्च नहीं हुए और पथ निर्माण विभाग ने और दो करोड़ रुपए का रिवाइज्ड एस्टीमेट विभाग के पास भेजा है। रिवाइज्ड एस्टीमेट स्वीकृत नहीं होने के कारण चांडिल- कांड्रा सड़क की मरम्मत का काम बंद पड़ा है。

बरसात में स्थिति बरसात में सड़क की हालत और भी जर्जर हो गई है। लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो रही है। विभागीय शिथिलता और जनप्रति...