आदित्यपुर, अक्टूबर 12 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल मुख्य बाजार से कदमडीह होते हुए डैम रोड तक सड़क मरम्मति कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिलने के बाद रविवार को विधायक सविता महतो कार्यस्थल पहुंची तथा मरम्मति कार्य की गुणवता को परखा। उन्होंने कार्यस्थल में मौजूद मुंशी से निर्माण कार्य में लगने वाले सामग्री की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। विधायक ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान मनोज राय एवं ग्रामीणों को कहा कि यह आपकी सड़क है गुणवतापूर्ण सड़क बने यह आपका भी दायित्व है। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, नितेश वर्मा, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...