आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- Adityapur News: गम्हरिया। दुर्गापूजा के मद्देनजर गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने उपस्थित पूजा कमेटी और शांति समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील किया। इस मौके पर उन्होंने पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने व अग्निशामक यंत्र रखने, रात्रि दस बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाने तथा वॉलेंटियर्स को कमेटी का बैच लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंगियों पर खास नजर रखी जाएगी। इस दौरान सदस्यों। द्वारा पूजा-अर्चना के पूर्व साफ-सफाई करवाने, बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखने व पेयजल व्यवस्था रखने की मांग की। यह भी पढ़ें- Chatra News: सिमरिया में 17 स्थानों पर होगी ...